Robbery in Lakhnour Armed Gang Loots Millions from Brothers Homes मैवी के रही टोल में दो घरों में लाखों की डकैती, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsRobbery in Lakhnour Armed Gang Loots Millions from Brothers Homes

मैवी के रही टोल में दो घरों में लाखों की डकैती

लखनौर थाना क्षेत्र की मैवी पंचायत में शनिवार रात डकैतों ने दो भाइयों के घरों से लाखों की संपत्ति लूट ली। डकैतों ने हथियार के बल पर परिवार वालों के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 27 April 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
मैवी के रही टोल में दो घरों में लाखों की डकैती

लखनौर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि। लखनौर थाना क्षेत्र की मैवी पंचायत के रही टोल में शनिवार रात डकैतों ने दो सगे भाइयों के घरों से हथियार के बल पर लाखों की संपत्ति लूट ली। एक घंटे तक लूट के दौरान डकैतों ने गृहस्वामी व उनके परिजनों से मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार, दर्जनभर डकैतों ने बारी-बारी से दोनों भाइयों के घरों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य सामान लूट ली। डकैत शनिवार रात साढ़े बारह बजे आंगन में घुसे। पहले बड़े भाई अशोक महतो के घर में लूटपाट की। अपराधियों ने घर के लोगों को आर्म्स सटाकर डरा दिया। हल्ला करने पर रॉड व लाठी से प्रहार किया। डकैत अशोक महतो व उनकी बेटी निशु कुमारी से मारपीट की। डकैत उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात व एक लाख नकद की लूटपाट की। डकैतों ने परिजनों का आभूषण भी उतरवा लिया।

इसके बाद डकैतों ने अशोक के छोटे भाई सुनील महतो के घर पर धावा बोला। दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश घुस गये। रॉड से मारकर गृहस्वामी को जख्मी कर दिया। सुनील के घर से 50 हजार नकद सहित लाखों के जेवर लूट लिये। डकैत मैथिली बोल रहे थे। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष बतायी जा रही है। सभी चेहरे को ढंके हुए थे। थानाध्यक्ष रेणु कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।