Protests Erupt Against Ramp Construction Near Sarna Site in Ranchi केंद्रीय सरना स्थल के पास रैंप के निर्माण के विरोध में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsProtests Erupt Against Ramp Construction Near Sarna Site in Ranchi

केंद्रीय सरना स्थल के पास रैंप के निर्माण के विरोध में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

रांची के सिरमटोली में केंद्रीय सरना स्थल के पास रैंप निर्माण कार्य के खिलाफ रविवार को भगत सिंह चौक में आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री के खिलाफ लिरोध-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री ने पहले...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 27 April 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय सरना स्थल के पास रैंप के निर्माण के विरोध में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

खूंटी, संवाददाता। रांची के सिरमटोली में केंद्रीय सरना स्थल के पास रैंप निर्माण कार्य के विरोध में रविवार को भगत सिंह चौक में सरना संगोम समिति करम अखड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के खिलाफ लिरोध-प्रदर्शन किया गया।  सुखराम मुंडा एवं राम मुंडा के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरहुल के बाद रैंप निर्माण कार्य का निपटारा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 25 अप्रैल से दुबारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। मौके पर सरना संगोम समिति करम अखड़ा के मुंशी मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार सरना स्थल को बचाने की इच्छुक नहीं है। आदिवासियों के धार्मिक स्थल के साथ अन्याय हो रहा है। इस कारण सरकार से आदिवासियों से रिश्ता टूट रहा है। उन्होंने कहा कि  गांव-गांव में उलगुलान करने की रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि  रैंप का काम बंद कर उसका समाधान नहीं करने पर पूरे राज्य में आंदोलन को तेज किया जाएगा। मौके पर दुर्गावती ओडेया ने कहा कि आदिवासियों की हितैसी बताने वाली सरकार आदिवासियों के सरना स्थल को उजाड़ने का प्रयास कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरना स्थल में रैंप निर्माण का राज्य भर में विरोध हो रहा है, लेकिन सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही। सरना स्थल को बचाने के लिए जोरदार आंदोलन होगा।

इससे पूर्व करम अखाड़ा से रैली निकाल कर लोग भगत सिंह चौक पहुंचे। जहां राज्य सरकार से रैंप का काम बंद कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। मौके पर सुखराम मुंडा, दुर्गावती ओड़ेया, मोदेस्ता तोपनो, सुखराम हस्सा, करमी टूटी, अमृता मुंडा, बुधराम मुंडा, अमन तोपनो, संदीप हस्सा, अनूप मुंडा, मनोनीत पूर्ति, जयंती धान सहित बड़ी संख्या में  सरना संगोम समिति करम अखड़ा के सदस्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।