Mehsi Police Station Chief RK Bhatt Suspended for Negligence in Kidnapping Case मेहसी थानाध्यक्ष को डीआईजी ने किया निलंबित, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMehsi Police Station Chief RK Bhatt Suspended for Negligence in Kidnapping Case

मेहसी थानाध्यक्ष को डीआईजी ने किया निलंबित

मोतिहारी में मेहसी थानाध्यक्ष आर के भट्ट को अपहरण मामले में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। एक व्यक्ति का अपहरण हुआ था, लेकिन थानाध्यक्ष ने शिकायत के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया। इस लापरवाही के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 10 April 2025 01:13 AM
share Share
Follow Us on
मेहसी थानाध्यक्ष को डीआईजी ने किया निलंबित

मोतिहारी, निसं। कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरतने के मामले में मेहसी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई हुई है। मेहसी थानाध्यक्ष आर के भट्ट को चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय ने निलंबित कर दिया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि बेतिया के बैरिया के एक व्यक्ति का अपहरण मेहसी थानाक्षेत्र से हो गया था। बाराती के गायब होने के मामले में आवेदन देने के बावजूद मेहसी थानाध्यक्ष ने केस दर्ज नहीं किया था। बाद में वादी ने पश्चिम चंपारण के बैरिया में केस दर्ज करवाया था। मेहसी में केस दर्ज नहीं होने के कारण व्यक्ति अब तक लापता है। हो सकता है हत्या हो गई हो। तत्काल केस दर्ज होता तो शायद व्यक्ति मिल जाता या अपराधी पकड़े जाते। इस गंभीर आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई है। गंभीर मामलों में भी थानाध्यक्ष केस दर्ज नहीं करेंगे तो कारवाई तय है।

जनता दरबार में पीडिता ने लगाई थी गुहार

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 5 फरवरी 2025 को पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र के निमिया टोला गांव निवासी बंका चौधरी की पत्नी सुनैना देवी ने जनता दरबार में आवेदन दिया था। बैरिया व मेहसी थाना द्वारा घटनास्थल अपने-अपने क्षेत्र में नहीं होने के कारण कांड दर्ज नहीं किया गया। बाद में बैरिया थाना द्वारा कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इसको लेकर बैरिया व मेहसी थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की गई। बैरिया थाना के तत्कालिन थानाध्यक्ष के स्पष्टीकरण से सहमत होना पाया गया। जबकि मेहसी थाना के थानाध्यक्ष का स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। घटनास्थल मेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत था। मेहसी थानाध्यक्ष द्वारा तुरंत एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ होता तो अपहृत के बरामद होने की संभावना अधिक होती। थानाध्यक्ष के शिथिलता के कारण अपहृत की बरामदगी नहीं हो पाई ना ही कांड का उद्भेदन हो सका। जो थानाध्यक्ष के कार्य के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व कर्तव्यहिनता है।

क्या है मामला

बताया जाता है कि पश्चिम चंपारण के बैरिया से मेहसी थाना क्षेत्र के मंगराही गांव में 17 जुलाई 2024 को बारात आई थी। इस दौरान मारपीट के बाद बाराती भाग निकले। हालांकि बारात आया एक युवक नहीं लौट सका। इसको लेकर युवक के परिजनों ने एफआईआर के मेहसी थाना में आवेदन दिया था। लेकिन थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।