5.45 लाख रुपए की राशि कराई गई वापस
मोतिहारी पुलिस ने साइबर सुरक्षा और जागरूकता अभियान शुरू किया है। एक माह में 22 मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार, मई में 8 गिरफ्तारियां हुईं और 30 लोगों से बॉंड डाउन कराए गए। 28.36...

मोतिहारी, निसं। मोतिहारी पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा व जागरुकता अभियान चलाकर आम लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही साइबर फ्रॉडों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत साइबर थाना में एक माह में 22 मामले दर्ज किए गए हैं। उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि साइबर थाना द्वारा मई माह में 8 गिरफ्तारी की गई है। इसके साथ ही 30 लोगों से बॉड डाउन कराया गया है। जबकि विभन्नि मामलों में 28.36 लाख रुपए की राशि को होल्ड कराई गई है। इसके साथ ही 5.45 लाख रुपए की राशि को वापस कराई गई है।
उन्होंने बताया कि मई माह में 322 कंप्लेन प्राप्त हुआ है। जबकि 370 कंप्लेन का नष्पिादन कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।