Police Seizes Properties of POCSO and SC ST Act Accused After Three Years of Fugitive Status तीन वर्षो से फरार दो अभियुक्तों के घर की गई कुर्की की कार्रवाई, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPolice Seizes Properties of POCSO and SC ST Act Accused After Three Years of Fugitive Status

तीन वर्षो से फरार दो अभियुक्तों के घर की गई कुर्की की कार्रवाई

पताही थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कोदरिया में दो अभियुक्तों मुन्ना कुमार और संतोष कुमार के घर की कुर्की की। दोनों अभियुक्त पोक्सो और एससी/एसटी एक्ट के आरोप में लगभग तीन वर्षों से फरार थे। कुर्की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 27 April 2025 10:52 PM
share Share
Follow Us on
 तीन वर्षो से फरार दो अभियुक्तों के घर की गई कुर्की की कार्रवाई

पताही,एसं। पताही थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के कोदरिया में दो अभियुक्तों के घर की कुर्की की। दोनों अभियुक्त पोक्सो व एससी / एसटी एक्ट का आरोपी है तथा उक्त कांड में लगभग तीन वर्षो से फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि न्यायालय नर्गित कुर्की जब्ती वारंट के अलोक में रविवार को थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव में दो अभियुक्त मुन्ना कुमार व संतोष कुमार के घर की कुर्की की गई। दोनों अभियुक्त पोक्सो एक्ट, एससी / एसटी आदि संगीन धाराओं के आरोपी है तथा तीन वर्षो से फरार है। कुर्की में थानाध्यक्ष विनीत कुमार, दरोगा धनंजय कुमार, सुनील सिंह, अजय कुमार, विनोद सिंह सहित पुलिस बल के जवान व ग्रामीण महिला व पुरुष बल शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।