मधुबन के स्कूलों में दौड़ व खो-खो खेल आयोजित
मधुबन में शुक्रवार को राज्य वद्यिालय स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन दौड़ और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 14 और 15-16 वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का...

मधुबन। राज्य वद्यिालय स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता मशाल कार्यक्रम के तहत मधुबन के सभी वद्यिालयों में शुक्रवार को विभन्नि खेलों की शुरूआत की गयी। प्रथम दिन अधिकांश वद्यिालयों में दौड़ व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक व मध्य वद्यिालयों में अंडर 14 वर्ष के व उच्च वद्यिालयों में 15 से 16 वर्ष के बच्चों ने प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। मध्य वद्यिालय बालक के एचएम आश नारायण ठाकुर ने बताया कि 4 सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में सागर कुमार,मनु कुमार,दानिश व बालिका वर्ग में रिंकी कुमारी,सलोनी कुमारी, प्रीति कुमारी,1 सौ मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में संजना कुमारी व नेहा कुमारी ने बाजी मारी है। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। वद्यिालय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता सीआरसी स्तर पर होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल संस्कृति,खेल प्रतिभा, खेल कौशल व खेल अनुसंधान कराना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।