जयंती से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बाबा साहेब अंबेडकर के प्रतिमा की सफाई
मुंगेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। यह कार्य रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. अरूण कुमार पोद्दार की देखरेख में किया गया। सोमवार को यहां माल्यार्पण...

मुंगेर, निज संवाददाता । भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अंबेडकर जयंती से पूर्व रविवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सभी जगह लगे प्रतिमा की साफ-सफाई कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो.अरूण कुमार पोद्दार की देखरेख में किला परिसर स्थित अंबेडकर चौक और कटघर के मुख्य द्वार स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। सोमवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण भी किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष डा.अरूण कुमार पोद्दार के अलावा आनंद प्रकाश सिन्हा, प्राण रंजन विकास, संतोष पोद्दार, रवि राउत, विवेकानंद चौधरी, आशुतोष पासवान, कृष्णा मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।