Empowering Women Dialogue Programs Held Across Munger District महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिले में 12 स्थानों पर हुआ महिला संवाद कार्यक्रम, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsEmpowering Women Dialogue Programs Held Across Munger District

महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिले में 12 स्थानों पर हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

मुंगेर जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए 12 विभिन्न स्थानों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को बुनियादी सुविधाओं जैसे नल जल, आयुष्मान कार्ड, शिक्षा और रोजगार के बारे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 19 May 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिले में 12 स्थानों पर हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

मुंगेर, एक संवाददाता। महिला सशक्तिकरण को बल देने के उद्देश्य से रविवार को जिले के 12 विभिन्न स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संवाद कार्यक्रम ‘हर घर नल जल, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, वृद्धा पेंशन, सोलर लाइट, कुटीर उद्योग, सड़क व सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर महिलाओं को जागरूक करने एवं उनकी समस्याएं जानने के लिए आयोजित किया गया। विभिन्न जगहों पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक मांगों ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावशाली बना दिया। हवेली खड़गपुर प्रखंड के चांदनी, सृष्टि, दर्पण और निराला जीविका महिला ग्राम संगठनों सहित धरहरा प्रखंड के बहाचौकी पंचायत में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

यहां संवाद रथ के माध्यम से संवाद में शामिल महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम में अपने अनुभव भी साझा किए। बाहाचौकी पंचायत में महिलाओं ने कस्तूरबा विद्यालय, विवाह भवन, उप-स्वास्थ्य केंद्र, नाला निर्माण, सोखता टंकी, 24 घंटे अस्पताल सुविधा और पेंशन में वृद्धि जैसी मांगें रखीं। महिलाओं के द्वारा रोजगार और महिला संगठन भवन की स्थापना को लेकर भी सुझाव दिए गए। इसी तरह से अन्य जगहों पर भी महिलाओं ने संवाद के दौरान अपनी समस्याओं एवं मांगों को रखा तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।