मुंगेर सेवा मंच ने अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में लिया भाग
मुंगेर में भगवान महावीर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मुंगेर सेवा मंच के सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया और महावीर के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष संजय बबलू ने करुणा,...

मुंगेर, एक प्रतिनिधि। भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मुंगेर सेवा मंच ने अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। मंच के अध्यक्ष संजय बबलू, आजीवन सदस्य आनंद शर्मा, चंदन मिश्रा, अंकित जालान, विकास सर्राफ, अनमोल, रॉबिन मोदी, कुणाल सितारिया एवं अन्य सक्रिय सदस्यों ने इस शोभायात्रा में अपनी उपस्थिति से आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। भगवान महावीर के आदर्शों एवं उपदेशों-अहिंसा परमो धर्म जियो और जीने दो सत्य और संयम ही जीवन का मार्ग हैं। आत्मसात करते हुए मंच के सदस्यों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सार्वजनिक वचन लिया। शहर के प्रमुख मार्गों पर मंच के सदस्यों ने प्रभु महावीर का जयकारा लगाते हुए भक्ति सेवा और सदाचार का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान मंच के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में, हाथों में झंडे, बैनर और उपदेशों की तख्तियों के साथ चल रहे थे। जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष संजय बबलू ने कहा भगवान महावीर का जीवन हमें सिखाता है कि मनुष्यत्व तभी सार्थक है जब उसमें करुणा, संयम और अहिंसा हो। हम संकल्प लेते हैं कि उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज सेवा और नैतिक मूल्यों की स्थापना में अपना योगदान देंगे। मुंगेर सेवा मंच ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में अहिंसा, सत्य, क्षमा और त्याग जैसे मूल्यों को अपनाएं, जिससे समाज में प्रेम, सद्भाव और शांति की स्थापना हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।