Rajesh Jain Honored as Member of State Minority Commission in Munger पीएम के मूलमंत्र सबका साथ,सबका विकास को धरातल पर उतारेंगे: राजेश जैन, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsRajesh Jain Honored as Member of State Minority Commission in Munger

पीएम के मूलमंत्र सबका साथ,सबका विकास को धरातल पर उतारेंगे: राजेश जैन

मुंगेर में भाजपा नेता राजेश जैन को राज्य अल्प संख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर एक भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना की। जैन ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 18 June 2025 03:32 AM
share Share
Follow Us on
पीएम के मूलमंत्र सबका साथ,सबका विकास को धरातल पर उतारेंगे: राजेश जैन

मुंगेर, एक संवाददता। वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश जैन को राज्य अल्प संख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर मुंगेर जैन समाज के द्वारा स्थानीय जैन धर्मशाला के अहिंसा सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। आत्मीय अभिनंदन के नाम से आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता निर्मल जैन ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्ष साधना सिंह यादव, प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष पिंकू मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार पोद्दार, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट और प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव, रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार भी मंचासीन थे। अध्यक्षता कर रहे निर्मल जैन ने राजेश जैन के गले में जैन धर्म का गौरव पट्टिका पहना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि जैन समाज भले ही संख्यात्मक दृष्टिकोण से देश के निचले पायदान पर खड़ा है किन्तु जियो और जीने दो के मूल मंत्र को आत्मसात करने के कारण इस समाज में विभूतियों की कभी कमी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि पुल आंदोलन में राजेश जैन की सहभागिता हो या भाजपा और चैंबर ऑफ कॉमर्स सरीखी संस्थाओं की अध्यक्षता का काल हो कुछ न कुछ लीक से हट कर अवश्य करते रहे हैं। जिला परिषद अध्यक्ष साधना सिंह यादव ने कहा कि मैने उनसे बहुत कुछ सीखा है खास कर सबको साथ लेकर चलने के उनकी नीतियों की मैं कायल हूं। प्रमुख संघ के अध्यक्ष पिंकू मेहता ने श्री जैन को सामाजिक अभियंत्रण का कुशल चितेरा बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार ने कहा कि राजेश जैन राजनीति के चतुर सुजान हैं। मुख्य वक्ता पद से बोलते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव ने कहा कि राजेश जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। मुंगेर के बड़ी जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल्ला बुखारी ने कहा कि जैन साहब और वे साहित्य के एक फोरम में साथ साथ हैं। राजा कर्ण मेरे कासिम समिति के अध्यक्ष मो जफर ने श्री जैन को मुबारक बाद देते हुए कहा कि हम मुद्दालय हों या नहीं हो आपका मुंसिफाना नज़रिया काबिल ए तारीफ रहे यही हम चाहते हैं। अंत में राजेश जैन ने कहा कि हम बिहारियों की सामान्य समझ यही है कि अल्पसंख्यक शब्द को मुसलमान शब्द का पर्यायवाची समझा जाता है जबकि सच्चाई यह है कि भारतीय संविधान के अनुसार पारसी,जैन,बौद्ध और सिख समाज भी अल्प संख्यक कोटि में है यहां तक कि बिहार में भाषाई अल्प संख्यक के रूप में बंगाली समाज भी है यही वजह है कि इस आयोग में पारसी समाज को छोड़ कर सभी को प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने भरोसा दिलवाया कि वे बगैर किसी भेदभाव के प्रधानमंत्री मोदी जी के सबका साथ,सबका विकास,सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे। समारोह को जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष साहनी,प्राचार्य बिमल कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन संयोजक मनोज जैन एवं मनोज कुमार सिंह संयुक्त रूप से कर रहे थे। इसके पूर्व जैन समाज के सचिव भावेश जैन, अजय जैन,भाजपा के मुंगेर नगर अध्यक्ष अमर रत्नम मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष दिलीप सर्राफ व सचिव दीपक कुमार साह बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष उमेश राजगढ़िया, रानी सती सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, तैलीक साहू समाज के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजकिशोर साह,विश्वनाथ गुप्ता, मारवाड़ी अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सुशील खेमका,राम लीला मैदान दुर्गा समिति के अध्यक्ष चंद्र कुमार डोकानियां, दीपक जालान,विजय मोदी,पतंजलि सेआनंद शर्मा, आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।