Tragic Road Accident in Khardgpur Woman Dies After Being Hit by Speeding Bike बाइक के धक्के से महिला की मौत, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTragic Road Accident in Khardgpur Woman Dies After Being Hit by Speeding Bike

बाइक के धक्के से महिला की मौत, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

रविवार की रात हवेली खड़गपुर में एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से उषा देवी की मौत हो गई। जब वह सड़क पार कर रही थी, तभी बाइक ने उसे टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 13 May 2025 02:50 AM
share Share
Follow Us on
बाइक के धक्के से महिला की मौत, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार की देर रात हवेली खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग के शामपुर के समीप तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शामपुर निवासी सुबोध सिंह की पत्नी उषा देवी सड़क पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उषा देवी को धक्का मार दिया। बाइक के धक्के से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां गंभीर रूप से जख्मी महिला की मौत हो गई। इधर दुर्घटना में उषा देवी की मौत की सूचना पर शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मृतक के परिजन से दुर्घटना की जानकारी ली महिला को धक्का मारने वाला बाइक को जब्त कर इसके ऑनर की जानकारी लेने में जुट गई है।

वहीं शामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ किया। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। परिजनों ने बताया कि उन्हें पोस्टमार्टम नहीं कराना है और सरकारी लाभ नहीं चाहिए। मृतक को एक पुत्र चंदन कुमार सिंह और एक बेटी फूलों देवी है। दोनों की शादी हो चुकी है। मृतक के पति सुबोध सिंह किसान है। मृतक के घर मातम पसरा हुआ है। अचानक हुई सड़क दुर्घटना में उषा देवी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस बाबत थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक महिला के पुत्र ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।