Women s Dialogue Program in Munger Empowering Lives and Addressing Needs मुंगेर में महिला संवाद का 25वां दिन: 12 स्थानों पर कार्यक्रम, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWomen s Dialogue Program in Munger Empowering Lives and Addressing Needs

मुंगेर में महिला संवाद का 25वां दिन: 12 स्थानों पर कार्यक्रम

मुंगेर में महिला संवाद कार्यक्रम के 25वें दिन 12 स्थानों पर आयोजन हुआ। जीविका समूह की दीदियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पेंशन, आवास, शौचालय निर्माण, और शिक्षा से संबंधित मांगें...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 13 May 2025 02:53 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर में महिला संवाद का 25वां दिन: 12 स्थानों पर कार्यक्रम

मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के 25वें दिन कुल 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जीविका समूह की दीदियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपने अनुभव साझा करते हुए कई मांगें रखीं। सभी स्थानों पर सरकार की योजनाओं की जानकारी एलईडी रथ, वीडियो फिल्म और मुख्यमंत्री संदेश पत्र के माध्यम से दी गई। संवाद में दीदियों ने सामाजिक दायित्व निभाने की शपथ भी ली। बरियारपुर प्रखंड के नीरपुर पंचायत में प्रगति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित संवाद में चंदा कुमारी ने जीविका से जुड़कर सिलाई मशीन और ई-रिक्शा खरीदने की कहानी साझा की।

वहीं, अन्य दीदियों ने पेंशन में वृद्धि, इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण सर्वे, खादी ग्रामोद्योग पुनः शुरू करने, आईसीयू व्यवस्था और डिग्री कॉलेज की स्थापना जैसी मांगें रखीं। इसी तरह से संग्रामपुर प्रखंड के दुरमट्टा पंचायत में ताजमहल जीविका महिला ग्राम संगठन के संवाद में 232 दीदियों ने भाग लिया। रूबी, कल्याणी, अनीता जैसी दीदियों ने विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ को साझा किया। जबकि, संवाद में शामिल अन्य दीदियों ने ग्राम संगठन भवन, अस्पताल, शिक्षक की संख्या बढ़ाना, कंपनी निर्माण, स्वच्छ पानी, कचरा प्रबंधन और फ्री कोचिंग की मांग प्रमुख रूप से रखा। वहीं, धरहरा प्रखंड के हेमजापुर पंचायत में होलिका जीविका ग्राम संगठन द्वारा आयोजित संवाद में पूजा देवी और विभा देवी ने सतत जीविकोपार्जन योजना और शिक्षा के क्षेत्र में मिले लाभ को बताया। यहां जीविका दीदियों की तरफ से बाढ़ चैनल, 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा, डिग्री कॉलेज और विवाह भवन की मांग उठी। जबकि, हवेली खड़गपुर प्रखंड के रमणकाबाद पंचायत में भी विभिन्न ग्राम संगठनों के साथ संवाद हुआ। इसमें सरिता देवी ने महिलाओं में जागरूकता और आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला। यहां पर जीविका दीदियों की तरफ से नल-जल, हाई स्कूल, ब्याज दर में कटौती, जीविका भवन, सोलर लाइट, पुस्तकालय, वृद्धा पेंशन एवं सिंचाई सुविधा जैसी मांगें सामने आईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।