दो दिन बाद पानी में उतराता मिला गंगा में डूबे किशोर का शव
Amroha News - गजरौला, संवाददाता। गंगा में डूबे किशोर का शव दो दिन बाद पानी में उतराता मिला। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस

गंगा में डूबे किशोर का शव दो दिन बाद पानी में उतराता मिला। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पपसरा खादर निवासी 16 वर्षीय साहिल पुत्र मोहम्मद उमर बीती 27 मई को गांव के ही बच्चों के साथ गंगा किनारे मैच खेलने गया था। बताया जाता है कि साहिल को गंगा में एक नारियल तैरता दिखाई दिया। इस पर वह मैच छोड़कर नारियल को निकालने के लिए गंगा में कूद गया। वहीं बाकी बच्चे मैच खत्म होने पर घर वापस लौट आए। शाम तक भी जब साहिल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
साहिल के साथ गए बच्चों से जानकारी की गई तो उन्होंने उसके गंगा में कूदने की बात कही। इसके बाद साहिल का कहीं कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस साहिल की तलाश में जुटी थी। इस बीच गुरुवार शाम साहिल का शव गांव सिहाली मेव के पास गंगा में उतराता मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। साहिल की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने डूबने से साहिल की मौत होने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।