जिले में कुल 12 स्थानों पर किया गया महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित
मुंगेर में सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएम ने महिलाओं के अनुभव सुने और बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं ने अपने विकास के लिए ठोस उपायों की मांग...

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सोमवार को जिले में कुल 12 स्थानों पर महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरियारपुर प्रखंड के बरियारपुर दक्षिणी पंचायत के फिलिप इंटर विद्यालय के प्रांगण में मौसम जीविका महिला ग्राम संगठन के कार्य क्षेत्र के महिलाओं के साथ संवाद रथ के माध्यम से बिहार सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के फिल्मों की प्रदर्शनी कर महिला संवाद आयोजित किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में डीएम अवनीश कुमार सिंह ने वहां की दीदियों के साथ योजनाओं से संबंधित फिल्म देखा। ग्राम संगठन की दीदीयों ने अपना अनुभव साझा किया। जिलाधिकारी ने ग्राम संगठन में बिहार सरकार द्वारा संचालित योजना से लाभ लेकर आगे बढ़ने वाली महिला वीना देवी जो आज सरकार द्वारा आरक्षण के लाभ अपने वार्ड की वार्ड पार्षद के पद पर चयनित होकर कर रही है। रामरती देवी जिनके बेटे का सीआरपीएफ में काम कर रहे हैं। डीएम ने इन दीदियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीएम ने संवाद में उपस्थित ग्राम संगठन के कार्यक्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुनी तथा उस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिलाओं ने बताया कि बरियारपुर दक्षिणी का यह गांव प्रति वर्ष बाढ़ आने के कारण यहां के जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है, जिसका स्थाई निवारण के लिये ठोस उपाय होना चाहिए। इसके अलावा वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना, पक्की नाली एवं हर घर नल का जल योजना का लाभ हर घर को मिलना चाहिए। इसके साथ कोई कृषि आधारित रोजगार एवं अनाज भंडारण के लिये शीत गृह एवं बाढ़ से बचाव के लिये बाढ़ राहत भवन की मांग की।
इस महिला संवाद कार्यक्रम में जहां सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तीकरण की अनेकों योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं विस्तृत जानकारी के लिये लीफलेट का भी वितरण किया गया।
हवेली खड़गपुर से निसं के अनुसार, बहीरा और अग्रहन पंचायत में महिलाओं के सशक्तिकरण, जागरूकता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर बिहार सरकार द्वारा प्रेरणादायक महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस ग्राम संगठन से जुड़े हुए जीविका दीदियों,स्थानीय महिलाओं एवं पुरुषों की सक्रिय भागीदारी रही। इसमें बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं के नजरिए से विकास का पैमाना तय करने हेतु महिलाओं से उनकी आकांक्षा भी लाइव इंट्री की जा रही है।
प्रतिभा जीविका ग्राम संगठन की दीदी के द्वारा यह आकांक्षा रखी गई कि खड़गपुर में कोई बड़ी कंपनी खोली जाए ताकि यहां के बच्चे को परदेश पलायन नहीं करना पड़े। अधिकतर महिलाओं के द्वारा मुफ्त बिजली की व्यवस्था की आकांक्षा रखी जा रही है ताकि हर गरीब के घर में उजाला हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में झांसी की रानी और चंद्रमा जीविका महिला ग्राम संगठन की जीविका दीदियों , क्षेत्रीय समन्वयक रामकृष्णा अवतार, सामुदायिक समन्वयक संजना कुमारी, प्रशांत कुमार ,राम देव कुमार सुमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।