17-Year-Old Girl Abducted in Karja Mother Files Complaint Against Seven करजा में नाबालिग का अपहरण, छह पर केस, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur News17-Year-Old Girl Abducted in Karja Mother Files Complaint Against Seven

करजा में नाबालिग का अपहरण, छह पर केस

करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें गोपी कुमार चौधरी और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग को उसकी सहेली...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 27 May 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
करजा में नाबालिग का अपहरण, छह पर केस

मड़वन एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में नाबालिग की मां ने मंगलवार को करजा थाने में गोपी कुमार चौधरी को नामजद करने के साथ छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने आवेदन में पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को बीते 14 मई को उसकी सहेली फोटो स्टेट कराने के बहाने चौक पर ले गई। इसके बाद वह शाम तक नहीं लौटी। इसके बाद खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। वहीं, उसकी सहेली के घर पर गए तो वहां दरवाजे पर ताला लगा मिला।

इसके बाद वे ढूंढ़ते हुए आरोपित के दो रिश्तेदार समस्तीपुर के अशोक महतो व दलसिंहसराय के राजीव महतो के घर गए। वहां भी कुछ पता नहीं चला। आशंका जताई कि उनकी पुत्री का शादी या गलत नीयत से अपहरण किया गया है। थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।