मौसम का मिजाज : अगले दो दिन राजधानी में फिर आंधी तूफान के आसार
नई दिल्ली में मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। 29 मई...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 29 और 30 मई को दिल्लीवालों को आंधी-बारिश से रूबरू होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बीच 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज चमक के साथ अस्थाई रूप से हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस बीच तापमान में भी पांच से सात डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। 29 को अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस और 30 मई को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मंगलवार को दिनभर कहीं-कहीं हल्के छाए रहे। सामान्य से कम तापमान होने पर भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 87 फीसदी और न्यूनतम 46 फीसदी दर्ज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।