BJP Celebrates Baba Saheb s Jayanti in Mahadalit Bastis गायघाट : जात-पात के खिलाफ लड़ते रहे बाबा साहेब, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBJP Celebrates Baba Saheb s Jayanti in Mahadalit Bastis

गायघाट : जात-पात के खिलाफ लड़ते रहे बाबा साहेब

गायघाट में भाजपा पश्चिमी मंडल ने लोमा शक्ति केंद्र की महादलित बस्ती में बाबा साहेब की जयंती मनाई। भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने शिक्षा को हथियार बनाने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 14 April 2025 07:38 PM
share Share
Follow Us on
गायघाट : जात-पात के खिलाफ लड़ते रहे बाबा साहेब

गायघाट‌। भाजपा पश्चिमी मंडल के लोमा शक्ति केंद्र की महादलित बस्ती में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का नारा था, शिक्षा को हम अपना हथियार बनाएंगे, हमें उनके इस नारे को साकार करना है। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब हमेशा छुआछूत और जात-पात के खिलाफ लड़ते रहे। इस मौके पर पूर्व मुखिया शशिभूषण कुंवर, विलास पासवान, फुल्टून राम, विलास राम, शत्रुघ्न पासवान व रामस्वरूप पासवान मौजूद रहे। वहीं, कमरथू में भाजपा नेता डॉ. मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।