BJP Conference Held in Kerma Strengthening Party Ideology Under PM Modi s Leadership घरों पर भाजपा का झंडा लगाने का आग्रह, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBJP Conference Held in Kerma Strengthening Party Ideology Under PM Modi s Leadership

घरों पर भाजपा का झंडा लगाने का आग्रह

कुढ़नी में भाजपा कार्यालय में बुधवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और प्रदेश महामंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 9 April 2025 10:59 PM
share Share
Follow Us on
घरों पर भाजपा का झंडा लगाने का आग्रह

कुढ़नी। केरमा स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार पासवान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने का आग्रह किया। वहीं, मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विचारधारा एक आंदोलन बन चुकी है। इस मौके पर भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, शेखर सहनी, मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, प्रमोद चौधरी, अभिषेक प्रिंस, रामस्वरूप सहनी, दीपक पासवान, बैजू राम, मनोज यादव, अजीत सिंह, मुकेश कुमार मोती, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीतीश सिंह, विनोद दास, शैलेश साह, विभीषण पासवान, आयुष कुमार, गोपाल पासवान, सचिन सिंह, अमरनाथ सिंह, राकेश कुशवाहा, अरविंद सिंह उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।