Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBurglars Steal Jewelry and Valuables from Three Homes in Banuwa Village
बनुआ में तीन घरों से लाखों की संपत्ति चोरी
मीनापुर के बनुआ गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों से लाखों की संपत्ति चुरा ली। मनीष कुमार मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अजय कुमार झा और महेंद्र राम के घरों में भी चोरी हुई।...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 17 April 2025 07:19 PM

मीनापुर। थाना क्षेत्र के बनुआ गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों से गहने सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। स्थानीय मनीष कुमार मिश्रा के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मनीष ने पुलिस को बताया कि अजय कुमार झा और महेंद्र राम के घरों में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।