सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद यात्रा
मुजफ्फरपुर में जिला कांग्रेस ने तिलक मैदान से सरैयागंज टावर चौक तक जय हिंद यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश को खतरे में डालने वालों...

मुजफ्फरपुर, वसं। जिला कांग्रेस ने तिलक मैदान स्थित जिला कार्यालय से सरैयागंज टावर चौक तक शनिवार को जय हिंद यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से देश पर गलत नजर डालनेवालों को माकूल जवाब दिया है। सेना के इस प्रबल प्रताप के लिए सलाम है। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि हमारी सम्प्रभुता पर खतरे की बात आती है, तो हम पहले हिन्दुस्तानी है। यात्रा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य उमेश कुमार राम, सुरेश शर्मा नीरज, महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम, मुकेश त्रिपाठी, लोकक्रांति यादव, महताब आलम सिद्दकी, केदार सिंह पटेल, विजय यादव, विकास कुमार टुल्लु, कुणाल सहाय, नवल किशोर शर्मा, कौशल किशोर चौधरी, अब्दुल वारिस सद्दाम, राजू राम, रेयाज अहमद, त्रिभुवन पटेल, मोजक्कीर रहमान, अभिषेक सिंह, रविशंकर राय, जमील अहमद, रिजवान अहमद एजाजी सहित कई अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।