Dr Aash Narayan Sharma s 92nd Birth Anniversary Celebrated in Muzaffarpur साहित्य की सभी विधाओं में डॉ. आश नारायण शर्मा ने दिया महत्वपूर्ण योगदान, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsDr Aash Narayan Sharma s 92nd Birth Anniversary Celebrated in Muzaffarpur

साहित्य की सभी विधाओं में डॉ. आश नारायण शर्मा ने दिया महत्वपूर्ण योगदान

फोटो सतीश मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता साहित्य की सभी विधाओं में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 27 April 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
साहित्य की सभी विधाओं में डॉ. आश नारायण शर्मा ने दिया महत्वपूर्ण योगदान

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता साहित्य की सभी विधाओं में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हुए डॉ. आश नारायण शर्मा ने परंपरा और अपने समय को चित्रित किया। वे ओजस्वी कवि, समर्थ कथाकार और पारदर्शी आलोचक थे। ये बातें रविवार को थिओसफिकल लॉज, नया टोला में आयोजित प्रख्यात साहित्यकार, कवि स्व. डॉ. आश नारायण शर्मा की 92वीं जयंती पर हुए समारोह में साहित्यकार संजय पंकज ने कही।

डॉ. राम प्रवेश सिंह ने डॉ. शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह ने उनके साथ बिताए समय का उल्लेख किया। उनके अनुज इतिहासकार पूर्व प्राचार्य एवं प्राध्यापक डॉ. राम एकवाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और उनके सानिध्य में बिताए भावुक पलों को याद किया। उनके शिष्य डॉ. भोला झा ने उनके प्राचार्य काल के कुछ अनछुए पहलुओं की चर्चा की। दूसरे सत्र में लोकनाथ मिश्र ने कवि सम्मलेन का संचालन किया। डॉ. सविता राज, डॉ. प्रभाष, प्रमोद नारायण मिश्र, डॉ. राकेश त्रिनयन, डॉ. राम दुलार ने कविता का पाठ किया। धन्यवाद उपेन्द्र कुमार ने किया। समारोह का आयोजन आश बाबू के पौत्र डॉ. प्रभाष ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।