दक्षता के आधार पर मिलेगी कार्यकर्ताओं को जवाबदेही : जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरपुर में जदयू की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। प्रभारी रॉबिन सिंह ने कहा कि कार्यदक्षता की समीक्षा की जा रही है। बैठक में राम जतन पटेल को...

मुजफ्फरपुर, वसं। जिला जदयू की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में रविवार को स्थानीय परिसदन में हुआ। इसमें जिला जदयू प्रभारी रॉबिन सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कई जिम्मेदारियां दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता की कार्यदक्षता की समीक्षा शीर्ष स्तर पर की जा रही है। उसी के अनुसार सभी को जवाबदेही दी जा रही है। समीक्षा में नीतीश सरकार द्वारा किए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में दिए गए योगदान को भी देखा जा रहा है। इसके अलावा संगठन के विस्तार को लेकर किए गए कार्य पर भी कुशलता परखी जा रही है।
बैठक के दौरान ही जिलाध्यक्ष और प्रभारी ने सरैया प्रखंड के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष राम जतन पटेल को पूर्णकालीन अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में सौरव कुमार साहेब, सुबोध कुमार सिंह, अशोक झा, सुमन सौरभ, रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, कृष्ण मोहन झा, अजय कुमार सिंह, अरुण सहनी, रामएकबाल सिंह, प्रदुम्न कुशवाहा, महेश साह, रामेश्वर राम, चंदन पांडे, अनीश कुमार, सबिता कुमारी, दीप्ति ठाकुर, मानशी गुप्ता, अर्चना झा सहित अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।