पत्नी को खोजते लदौड़ा स्कूल पहुंचा पति
कुढ़नी में एक युवक अपनी पत्नी और बेटे की तलाश में लदौड़ा स्कूल पहुंचा। उसकी पत्नी 25 मार्च से लापता है। युवक ने स्कूल में मिले शव की जानकारी के बाद खोजबीन की। तुर्की थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने शव...

कुढ़नी। एक संवाददाता प्रखंड के लदौड़ा स्कूल में मंगलवार को एक युवक अपनी पत्नी को खोजते हुए पहुंचा। उसके हाथ में उसकी पत्नी की फोटो थी। वह उसे दिखा आसपास के लोगों उसके बारे में पूछ रहा था। उसने बताया कि स्कूल में शव मिलने की जानकारी होने पर वह यहां खोजबीन करने पहुंचा है।
पानापुर करियात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ 25 मार्च से लापता है। पत्नी व बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं, मामले में तुर्की थानाध्यक्ष कुमार प्रमोद सिंह ने बताया कि एक युवक थाने आया था। उसने स्कूल से बरामद शव के संबंध में जानकारी ली। शव की फोटो से शिनाख्त करने पर बताया कि उसकी पत्नी का शव नहीं है। अज्ञात शव के संबंध में जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।