अध्यक्ष पद पर रामबाबू ठाकुर व महासचिव पर सच्चिदानंद जीते
मुजफ्फरपुर में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में रामकृष्ण ठाकुर अध्यक्ष और सच्चिदानंद सिंह महासचिव पद पर विजयी हुए। रामकृष्ण ने 1456 वोट प्राप्त किए और अजय नारायण को 676 वोटों से हराया। सच्चिदानंद ने 995...

मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला बार एसोसिएशन का शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव के बाद शनिवार को मतों की गिनती हुई। देर रात एक बजे तक चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर और महासचिव पद पर सच्चिदानंद सिंह को विजयी घोषित किया गया। रामबाबू ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय नारायण सिन्हा को 676 मतों से तो सच्चिदानंद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रवीण कुमार को 202 मतों से पराजित किया। पिछले चुनाव में भी इन दोनों की ही जीत हासिल की थी। मतगणना कुल 13 चक्रों में संपन्न हुई। चुनाव में रामबाबू ठाकुर को 1456 व अजय नारायण सिन्हा को 780 मत मिले।
वहीं, सच्चिदानंद सिंह को 995 और प्रवीण कुमार को 793 मत मिला। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार ओझा ने 234 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 748 वोट मिले। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार श्रीवास्तव को 514 मत आए। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर वकालतखाना भवन के हॉल में सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना के लिए नौ टेबल बनाए गए थे। निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्येक टेबल पर दो-दो मतगणना पदाधिकारी की नियुक्ति की है। वहीं, विभिन्न पदों के उम्मीदवारों की ओर से मतगणना एजेंट बनाया गया था। इन एजेंटों के समक्ष मतगणना का कार्य कराया गया। मतपत्रों के बंडल बनाने के बाद उम्मीदवारों के पक्ष में पड़े मतों की गिनती की गई। स्टेट बार काउंसिल की ओर से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार, योगेंद्र शर्मा व निर्वाची पदाधिकारी शंभूनाथ सिंह की निगरानी में मतगणना की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।