गायघाट : पांचू महासेठ बने प्रखंड अध्यक्ष
गायघाट के कर्पूरी स्मृति भवन में राजद के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ। सभी डेलीगेट सदस्यों ने निवर्तमान अध्यक्ष पांचू महासेठ को पुनः अध्यक्ष चुना। इस अवसर पर विधायक निरंजन राय सहित कई नेता उपस्थित थे।

गायघाट। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी स्मृति भवन में सोमवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ। इसमें सभी डेलीगेट सदस्यों ने निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ को पुनः प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया। इस मौके पर विधायक निरंजन राय, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी उमेश कुशवाहा, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रामबाबू पटेल, आपदा प्रबंधन के प्रदेश महासचिव आदर्श सिंह राजा, जिला प्रवक्ता अरविंद राय, जिला महासचिव फूलबाबू राय, सुनील कुमार राय, पूर्व प्रमुख शिवशंकर राय, राहुल यादव, रोशन सिंह, नवीन कुमार, पन्नी लाल राय, विकास सिंह, जयप्रकाश यादव, कुशेश्वर महतो, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।