मोतीझील में रिटायर आईपीएस के घर बड़ी चोरी
मुजफ्फरपुर के नगर थाना के मोतीझील पांडेय गली में रिटायर आईपीएस डॉ. विनोद कुमार चौधरी के घर चोरी हुई है। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर पर तीन कमरों में रखी अलमारी और लॉकर तोड़कर आभूषण और कागजात चुरा लिए। चोरी...

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर थाना के मोतीझील पांडेय गली में रिटायर आईपीएस डॉ. विनोद कुमार चौधरी के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर खिड़की का रॉड तोड़कर ग्राउंड फ्लौर के कमरा में घुसे। पहली मंजिल पर सोए लोगों को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर के तीन कमरों में रखी अलमारी व लॉकर को तोड़कर आभूषण समेत कई कागजात चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पटना से आकर डॉ. चौधरी ने नगर थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई। इसमें गहने, नकद और कीमती कपड़े आदि चोरी की जानकारी दी है।
उन्होंने एफआईआर में स्पष्ट नहीं किया है कि चोरी हुई संपत्ति कितने की है। शुक्रवार देर रात हुई चोरी की खबर उस समय घर वालों को हुई जब शनिवार सुबह लोग जगे। डॉ. चौधरी की बहन अनीता चौधरी उठी तो देखा कि नीचे के घर का सामान बिखड़ा हुआ है। सभी कमरों में रखे अलमारी और लॉकर भी टूटे हुए हैं। इसके बाद पुलिस को चोरी होने की जानकारी दी गई। नगर थानाध्यक्ष शरत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। फिर एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। अनीता ने बताया कि देर रात चोरी हुई है। उनको पता भी नहीं चला। नीचे वाले फ्लोर पर तीनों कमरा में रखे अलमारी को चोरों ने तोड़ दिया है। आभूषण और कई कागजात चोरी हुई है। थानेदार ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुत्तों के भौंकने पर भागे चोर : ग्राउंड फ्लोर पर चोरी करने के बाद एक चोर पहली मंजिल पर चढ़ गया। एक कमरे की खिड़की का रॉड तोड़कर घर घुस गया। लेकिन, घर में चार कुत्ते मौजूद थे। सभी एक साथ भौंकने लगे। इस कारण चोर फरार हो गया। सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी का फुटेज घर के कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा हुए हैं। पहली मंजिल पर भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसमें एक चोर कैद हो गया है। चोर सफेद रंग का शर्ट और हाफ पेंट पहने हुए है। कमर पर तौलिया बांधे हुए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।