साढ़े 18 घंटे लेट पहुंची गरीबरथ विशेष ट्रेन
मुजफ्फरपुर में ट्रेनें काफी देर से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 05577 गरीबरथ विशेष ट्रेन 18.21 घंटे की देरी से पहुंची। अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से विलंब से आईं, जैसे नई...

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सहरसा से अमृतसर जाने वाली 05577 गरीबरथ विशेष ट्रेन शनिवार को 18.21 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन शुक्रवार की देर रात 02.25 बजे के बदले शनिवार रात 08.46 बजे आई। इससे दिल्ली और पंजाब जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष एक्सप्रेस अपने नियत समय दोपहर 12.45 बजे के बदले शाम सात बजकर 56 मिनट पर पहुंची। वहीं, 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष एक्सप्रेस भी शनिवार को विलंब से जंक्शन पर आई। यह ट्रेन सुबह 9.30 के बदले दोपहर 02.06 बजे जंक्शन पहुंची। जबकि 02569 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष एक्सप्रेस 05.39 घंटे की देरी से शनिवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। यह सुबह 6.50 के बदले दोपहर 12.29 बजे पहुंची।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।