50 हजार का इनामी मुकेश डॉन नेमदारगंज से गिरफ्तार
नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।50 हजार के इनामी अपराधी मुकेश कुमार उर्फ मुकेश डॉन को पुलिस ने नेमदारगंज से गिरफ्तार कर लिया।

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 50 हजार के इनामी अपराधी मुकेश कुमार उर्फ मुकेश डॉन को पुलिस ने नेमदारगंज से गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी व मानवीय आसूचना की मदद से पुलिस ने थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से उसे शनिवार की देर रात दबोच लिया। मुकेश नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के प्रभु यादव का बेटा बताया जाता है। वह हत्या के एक मामले में पिछले 05 माह से अधिक समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। परंतु वह पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहा था। मुकेश डॉन पर कुल 10 मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
इनमें हत्या, अपहरण, एससी/एसटी, छेड़खानी, मारपीट व मद्य निषेध से जुड़े मामले शामिल हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। छापेमारी में रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार की मॉनिटरिंग में नेमदारगंज एसएचओ विनय कुमार व उनकी टीम शामिल थी। एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने रविवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले का विस्तार पूर्वक खुलासा किया। एसपी के मुताबिक मुकेश कुमार उर्फ मुकेश डॉन हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। जलालपुर गांव में मारपीट में घायल दिलीप सिंह की इलाज के क्रम में पीएमसीएच में मौत हो गयी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी सुगमिया देवी द्वारा नेमदारगंज थाने में 21 नवम्बर 2024 को कांड संख्या-364/24 दर्ज कराया गया था। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि एक महिला ने सरेंडर कर दिया था। कांड का मुख्य आरोपित मुकेश डॉन फरार चल रहा था। उसे शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। इन नौ मामले में है मुकेश आरोपित - 04 जुलाई 2023 को दर्ज नेमदारगंज थाना कांड संख्या- 169/23 - 14 नवम्बर 2019 को दर्ज अकबरपुर थाना कांड संख्या- 512/19 - 07 अप्रैल 2021 को दर्ज अकबरपुर थाना कांड संख्या- 243/21 - 25 मार्च 2022 को दर्ज अकबरपुर थाना कांड संख्या- 127/22 - 03 सितम्बर 2018 को दर्ज नगर थाना कांड संख्या- 617/18 - 18 जनवरी 2024 को दर्ज नगर थाना कांड संख्या- 100/24 - 28 जून 2023 को दर्ज नगर थाना कांड संख्या- 1372/23 - 22 नवम्बर 2022 को दर्ज नगर थाना कांड संख्या- 1453/22 - 03 सितम्बर 2018 को दर्ज नगर थाना कांड संख्या- 617/18 वर्जन मुकेश कुमार उर्फ मुकेश डॉन हत्या के एक मामले में वांछित था। उस पर हत्या, अपहरण, एससी/एसटी, शराब आदि के 09 अन्य मामले भी दर्ज हैं। इनमें से कुछ मामलों में उसके विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी नवादा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ---------------- अभिनव धीमान, एसपी, नवादा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।