Grand Water Procession Marks Shatchandi Mahayagya in Hisua श्री शतचण्डी महायज्ञ के लिए निकाली गयी भव्य जलयात्रा , Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsGrand Water Procession Marks Shatchandi Mahayagya in Hisua

श्री शतचण्डी महायज्ञ के लिए निकाली गयी भव्य जलयात्रा

हिसुआ के तुंगी ग्राम में श्री शतचण्डी महायज्ञ की भव्य जलयात्रा आयोजित की गई। श्रद्धालु महिलाएं, किशोरियां और युवतियां पीले वस्त्र में सज-धज कर 501 कलश के साथ निकलीं। जलयात्रा के दौरान माता भगवती के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाThu, 29 May 2025 01:40 PM
share Share
Follow Us on
श्री शतचण्डी महायज्ञ के लिए निकाली गयी भव्य जलयात्रा

नवादा/हिसुआ, हिसं/संसू। श्री शतचण्डी महायज्ञ की भव्य जलयात्रा बुधवार को निकाली गयी। हिसुआ प्रखंड के तुंगी ग्राम में देवी भगवती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सुबह 501 कलश के साथ श्रद्धालु महिलाएं, किशोरियां व युवतियां पीले वस्त्र में सज-धज कर निकलीं। यज्ञ वेदी से आरम्भ हुई जलयात्रा में यज्ञाचार्य समेत समस्त ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हुए। माता भगवती के जयकारे से समस्त तुंगी गांव गुंजायमान रहा। स्थानीय चक ग्राम के समीप से ढाढर नदी से जलभरी की गयी और जयकारों के ही बीच यज्ञ वेदी पर वापसी की गयी। यज्ञ मंडप में जल कलश रखा गया। इससे पूर्व भव्य झांकी के साथ तुंगी बाजार, राम बाजार और मंझवे गांव तक जल यात्रा निकाली गयी।

समस्त आयोजन में मुख्य यजमान स्थानीय निवासी चुनचुन सिंह और सरिता कुमारी शामिल रहे जबकि यज्ञ कमेटी के सदस्यों कविशरण मुन्ना, सुधीर बरनवाल, सुजीत कुमार, बिनोद कुमार रंजन, भुलेटन सिंह, बृंदावन चौरसिया, पप्पू चौरसिया, मुन्ना चौरसिया आदि समस्त ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। गुरुवार को मंडप प्रवेश का अनुष्ठान होगा जबकि अरणी मंथन भी किया जाएगा। 30 मई से लेकर 02 जून तक महायज्ञ तथा भगवती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समस्त अनुष्ठान और विशेष पूजन संपादित होगा। इसके बाद 03 जून को नगर भ्रमण और स्थापना होगी। 04 जून को शैयाधिवास का अनुष्ठान पूर्ण किया जाएगा जबकि गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूर्णाहुति आदि का आयोजन होगा। अंतिम दिवस 05 जून की संध्या 4:00 बजे से भव्य भंडारा का आयोजन होगा। शुरू हुई भागवत कथा, दिव्य ज्ञान प्राप्त कर रहे श्रद्धालु नौ दिवसीय महानुष्ठान के पहले दिन देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। बुधवार की शाम को नन्द गोपाल आश्रम के कथा वाचक आचार्य पंडित त्रिवेद भारद्धाज ने श्रद्धालुओं ने यज्ञ की महत्ता बताया। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के धुंए से समस्त प्रकृति और वातावरण शुद्ध हो जाता है जबकि हर मानव का तन और मन शुद्ध हो जाता है। महायज्ञ के मौके पर श्रीधाम वृंदावन मथुरा से सर्वेश्वर रासलीला संस्थान द्वारा रासलीला का भव्य आयोजन भी हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।