घायलावस्था में मिला किशोर, गंभीर रेफर
Mirzapur News - राजगढ़ के मडिहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में एक किशोर लहूलुहान अवस्था में मिला। 17 वर्षीय रोहित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर...

राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में गुरुवार सुबह लगभग छह बजे लहूलुहान अचेतावस्था में किशोर पाया गया। परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। किशोर के सिर पर धारदार हथियार के और गला दबाने के निशान दिखाई दिए। मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मटिहानी गांव निवासी बाबूलाल ने बताया उनका 17 वर्षीय पुत्र रोहित बुधवार की रात बारात में रोड लाइट का गमला उठाने के लिए गांव के अन्य मजदूरों के साथ सेमरी गया था। गुरुवार सुबह घर से लगभग छह मीटर दूर गांव में लहूलुहान घायल अवस्था में अचेत पड़ा हुआ था।
घायल किशोर के देख गांव के लोग किशोर के पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे किशोर के पिता बाबूलाल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां युवक के सिर पर धारदार हथियार, गला दबाने का निशान पाया गया। किशोर की हालत गंभीर देख चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिए। मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस जाच-पड़ताल करने के बाद मामला मड़िहान थाना का होने पर मड़िहान थाना पर सूचना दे दिया। इस संबंध में राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया घायल अवस्था में एक किशोर को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया था। घटनास्थल मड़िहान थाना का होने पर मड़िहान पुलिस को सूचना दे दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।