Prisoner Escapes from Police Custody in Nawada Search Underway सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर हाजत से भाग निकला बंदी, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsPrisoner Escapes from Police Custody in Nawada Search Underway

सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर हाजत से भाग निकला बंदी

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।नवादा में सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर एक बंदी थाने के हाजत से बाउंड्री फांद कर भाग निकला। बंदी की काफी खोजबीन की गयी।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाMon, 12 May 2025 01:07 PM
share Share
Follow Us on
सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर हाजत से भाग निकला बंदी

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर एक बंदी थाने के हाजत से बाउंड्री फांद कर भाग निकला। बंदी की काफी खोजबीन की गयी। परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामला नवादा उत्पाद थाने में 09 मई की सुबह का बताया जाता है। जहां हाजत में बंदी कैद था। बंदी 26 वर्षीय दीपक कुमार झारखंड के कोडरमा जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र के लखीबागी दर्जीचक इलाके के स्व. रामरतन राम का बेटा था। बताया जाता है कि 09 मई की सुबह करीब 4:50 बजे बंदी दीपक हाजत के भीतर चिल्लाने लगा और फर्श पर गिर कर तड़पने लगा।

उस वक्त मौके पर होमर्गाड का जवान सुरेन्द्र यादव हाजत की ड्यूटी पर था। उसे तड़पते व चिल्लाते हुए देखकर तत्काल जवान ने उसे हाजत के बाहर निकाला और पानी लाने के लिए सीढ़ियों पर भागा। इसी बीच बंदी उत्पाद थाना के दक्षिण की ओर जब्त कर रखे गये वाहनों पर चढ़कर बाउंड्री से कूदकर भाग निकला। होमगार्ड जवान ने इस बीच शोर मचाकर अन्य सहकर्मियों को जगाया और मेनगेट का दरवाजा खोला। बाहर निकलकर उसकी खोजबीन की गयी। परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। विदेशी शराब के साथ धराया था दीपक को उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम ने 08 मई को गिरफ्तार किया था। गुप्त सूचना पर टीम ने उसे हिसुआ-गया रोड एनएच-82 पर बुद्धमूर्ति के समीप एक पिकअप वैन पर लदी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। वैन से करीब 33 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी थी। उत्पाद टीम के मुताबिक दीपक वैन का चालक था। उसे मौके से गिरफ्तार कर हाजत में लाया गया था। जहां से अगले दिन उसे कोर्ट में पेश किया जाना था। परंतु इसी बीच वह गार्ड को झांसा देकर भाग निकला। उसके विरुद्ध शराब से जुड़े मामले में 08 मई को उत्पाद थाने में कांड संख्या- 293/25 दर्ज है। नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी काफी खोजबीन पर बंदी का सुराग नहीं मिलने पर उत्पाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। होमगार्ड जवान जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेय बिगहा गांव के स्व. प्रभु यादव के पुत्र सुरेन्द्र यादव द्वारा नगर थाने में दर्ज कराये गये मामले में कांड संख्या-478/25 दर्ज किया गया। प्राथमिकी के बाद नगर थाने की पुलिस व उत्पाद थाने की टीम फरार बंदी की खोजबीन कर रही है। ताजा जानकारी मिलने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। होमगार्ड जवान पर शोकॉज उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि हाजत की ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवान सुरेन्द्र यादव से इस मामले में शोकॉज किया गया है। नगर थाने में बंदी के फरार होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।