Three Physical Educators from Rohtas to Represent in Khelo India National Youth Games तीन शारीरिक शिक्षक खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स में करेंगे प्रतिनिधित्व, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsThree Physical Educators from Rohtas to Represent in Khelo India National Youth Games

तीन शारीरिक शिक्षक खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स में करेंगे प्रतिनिधित्व

युवा पेज सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले के तीन शारीरिक शिक्षक खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस संबंध में रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामMon, 12 May 2025 07:30 PM
share Share
Follow Us on
तीन शारीरिक शिक्षक खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स में करेंगे प्रतिनिधित्व

सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले के तीन शारीरिक शिक्षक खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस संबंध में रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में पहली बार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार व खेलो इंडिया आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। बताया राज्य की पांच जिलों में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स में जिले के तीन शारीरिक शिक्षकों विनय कुमार गांधी स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय पचपोखरी नोखा, कुश कुमार त्रिपाठी उच्च माध्यमिक विद्यालय अवधेश नगर बेलवाई काराकाट और सतेंद्र कुमार मध्य विद्यालय बांदू नौहट्टा को एथलेटिक्स के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

तीनों शारीरिक शिक्षक 12 मई से 15 मई तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे। ज्ञातव्य हो कि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के अधीन खेलो इंडिया आयोजन समिति द्वारा बिहार में बड़े पैमाने पर पहली बार प्रतियोगिता करायी जा रही है, जिसमें राज्य के कुल पांच शहरों में 28 खेलों की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। कुल खेलो में 10000 खिलाड़ी व अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।