Tejashwi Yadav Praises Indian Army Calls for Eradication of Terrorism देश में आतंकवाद जड़ से खत्म होना चाहिए, भारतीय सेना पर है गर्व : तेजस्वी यादव, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTejashwi Yadav Praises Indian Army Calls for Eradication of Terrorism

देश में आतंकवाद जड़ से खत्म होना चाहिए, भारतीय सेना पर है गर्व : तेजस्वी यादव

देश में आतंकवाद जड़ से खत्म होना चाहिए, भारतीय सेना पर है गर्व : तेजस्वी यादव देश में आतंकवाद जड़ से खत्म होना चाहिए, भारतीय सेना पर है गर्व : तेजस्वी यादव

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 12 May 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
देश में आतंकवाद जड़ से खत्म होना चाहिए, भारतीय सेना पर है गर्व : तेजस्वी यादव

देश में आतंकवाद जड़ से खत्म होना चाहिए, भारतीय सेना पर है गर्व : तेजस्वी यादव भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कई बार पछाड़ा है, पूरा देश है एकजुट लालू प्रसाद ने शेखपुरा को जिला बनाया तथा घाटकुसुम्भा को प्रखंड का दर्जा दिया नेता प्रतिपक्ष ने घाटकुसुम्भा में किया बाबा नरपतमल महतो साहेब मेला महोत्सव का शुभारंभ फोटो 12मनोज03 - शेखपुरा के घाटकुसुम्भा में बाबा नरपतमल महतो साहेब मेला महोत्सव को सम्बोधित करते पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। 12मनोज02- महोत्सव के मंच पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधायक विजय सम्राट व अन्य। शेखपुरा, निज संवाददाता। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय सेना पर हमें गर्व है।

सेना ने कई बार पाकिस्तान को पछाड़ा है। देश में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। वे रविवार की देर शाम घाटकुसुम्भा के अकरपुर गांव में बाबा नरपतमल महतो साहेब मेला महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर जिन सेनाओं ने कुर्बानियां दी हैं, उन्हें नमन करते हैं। पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है। पूरा देश एकजुट है। भारत की खूबसूरती हिन्दू, मुस्लिम, सिख , इसाई और हर धर्म के लोगों से हैं। हमलोग धर्म-जाति के नाम पर नहीं लड़ते हैं तथा मुद्दे की बात करते हैं। देश कई चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। गरीबी, भूखमरी, महंगाई और बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गरीबी और बेरोजगारी से दूसरे प्रान्तों में पलायन कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद ने शेखपुरा को जिला बनाया तथा घाटकुसुम्भा को प्रखंड का दर्जा दिलाया। अब बाबा नरपतमल महतो मंदिर का निर्माण भी पूरा किया जायेगा। हमने सरकार में रहकर पिछले दिनों पांच लाख लोगों को नौकरियां दी। उन्होंने कहा कि सरकार की गाड़ी धुआं छोड़ रही है, कभी भी बीच रास्ते में फंस सकती है। हमलोग बिहार की तरक्की चाहते हैं। हर हाथ को काम मिले, अच्छी पढाई हो और चिकित्सा की मुक्कमल व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग स्मार्ट मीटर से परेशान हैं। हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली फ्री करेंगे। महिलाओ के लिये मान सम्मान योजना चालू करेंगे तथा 2500 रुपए खाता में भेजेंगे। विधवा व विकलांग पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए की जाएगी। समारोह को स्थानीय विधायक विजय सम्राट, लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी अनिता देवी, अशोक महतो ने भी सम्बोधित किया। मंच पर कमेटी के अरुण कुमार, शिवशंकर महतो, राज्यसभा सांसद संजय कुमार, संतोष कुमार, संजय गोप, संदीप महतो, जीतेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।