Women Harassed During Wedding Ceremony in Biswa Two Injured छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट,27 पर केस, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsWomen Harassed During Wedding Ceremony in Biswa Two Injured

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट,27 पर केस

बिस्फी में एक शादी के समारोह के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट की गई। इस घटना में चन्द्रजीत सहनी और विवेक सहनी घायल हुए, जिनका इलाज पीएचसी केवटी में किया गया। पुलिस ने मामला...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीTue, 13 May 2025 02:29 AM
share Share
Follow Us on
छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट,27 पर केस

बिस्फी। औंसी में शादी की रस्म में भाग ले रही महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर रविवार की रात मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो युवक घायल हुए है। घायल चन्द्रजीत सहनी तथा विवेक सहनी का इलाज पीएचसी केवटी में किया गया है। पुलिस के मुताबिक औंसी बभनगामा उत्तर के मल्लाह टोली में एक लड़के की शादी थी। शादी की रस्म को लेकर महिलाएं ब्रह्मस्थान जा रही थी। इसी दौरान कुछ मनचले लड़के औंसी डीह में महिलाओं एवं लड़कियों से छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध करने पर फोन से कुछ और लड़कों को बुला कर मारपीट करने लगा।

घटना के बाद महिलाएं इधर-उधर भागने लगी। महिलाओं का आरोप है कि एक धार्मिक स्थान के पास पथराव भी किया गया। सूचना मिलने पर औंसी थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौके पर पहुंच कर स्थिति को सामान्य किया। मामले को लेकर औंसी थाने में चन्द्रजीत सहनी के आवेदन पर दर्ज किया गया है। जिसमें सात ज्ञात तथा 20 अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। घटना में शामिल सभी लोगों को करें गिरफ्तार : स्थानीय लोगों का आरोप है कि शादी के समय हमेशा शरारती तत्व उपद्रव करता है। सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल, सरपंच प्रतिनिधि मो इमरान घायल चन्द्रजीत सहनी, विवेक सहनी से भेंट किया। घटना की कड़ी निंदा की। विधायक ने कहा कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने घटना में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने की मांग प्रशासन से की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।