लोकप्रिय राजनेता थे रामानंद प्रसाद सिंह : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिंह एक लोकप्रिय राजनेता और समाजसेवी थे। वे खगड़िया जिले से पांच बार विधायक बने और अपने क्षेत्र...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रामानंद प्रसाद सिंह लोकप्रिय राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक बने और अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी सक्रिय रहते थे। राज्य सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों का बेहतर ढंग से निवर्हन किया। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व रामानंद प्रसाद सिंह के पुत्र विधायक डॉ. संजीव कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।