Congress Leaders Rally to Protect Constitution on Ambedkar Jayanti भाजपा और सहयोगी पार्टी संविधान खत्म करने में लगी है : राजेश, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCongress Leaders Rally to Protect Constitution on Ambedkar Jayanti

भाजपा और सहयोगी पार्टी संविधान खत्म करने में लगी है : राजेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा संविधान को समाप्त करने में लगी है। राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाने निकले हैं। भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर आयोजित भीम...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 14 April 2025 07:33 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा और सहयोगी पार्टी संविधान खत्म करने में लगी है : राजेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि आज देश में सत्तारूढ़ भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टियां बाबा साहब के बनाए संविधान को खत्म करने में लगी हैं। ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए देश को जागरूक करने निकले हैं। कांग्रेस बाबा साहब के विचारों को वंचित-शोषितों तक पहुंचाएगी। वे सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर आयोजित भीम शक्ति संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने आजीवन शोषित-वंचित समाज के हक की लड़ाई लड़ी। डॉ. मदनमोहन झा ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सभी वर्गों के लिए प्रेरणादायी है। उन्हें किसी एक वर्ग से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, संघर्ष और बौद्धिकता से खुद को भारतीय राजनीति में स्थापित किया। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुशील पासी ने कहा कि देश की पहली कैबिनेट में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने बाबा साहब आंबेडकर को उनकी विद्वता और शोषित समाज की लड़ाई लड़ने की उनकी क्षमता के लिए स्थान दिया था। बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा कि आंबेडकर के विचारों को अपनाने के लिए आपको उनके जैसा अध्ययन और सामाजिक उत्थान के लिए संघर्ष करने की भी क्षमता विकसित करनी होगी। बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि आज बिहार के सभी जिलों और प्रखंड कांग्रेस कार्यालयों में भी वृहद स्तर पर भीम शक्ति संवाद का आयोजन किया गया है।

संचालन मंजीत आनन्द साहू व धन्यवाद ज्ञापन शमी कपूर ने किया। मौके पर कांग्रेस नेता मोती लाल शर्मा, संजीव प्रसाद टोनी,प्रेमचन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, कृपानाथ पाठक, राजेश राठौड़, जमाल अहमद भल्लू, प्रवीण सिंह कुशवाहा,अजय चौधरी ,बंटी चौधरी , ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा, डॉ. हरखू झा, नागेन्द्र पासवान विकल, ब्रजेश पाण्डेय, अजय कुमार सिंह, मंजीत आनन्द साहू, गुंजन पटेल, अनुराग चंदन, शशि रंजन, संजय यादव, चन्द्रप्रकाश सिंह, उमैर खान, सौरभ सिन्हा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।