Congress Promises Mai Bahin Maan Scheme for Women Empowerment in Bihar कांग्रेस देगी माई-बहिनों को मान : सुप्रिया श्रीनेत, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCongress Promises Mai Bahin Maan Scheme for Women Empowerment in Bihar

कांग्रेस देगी माई-बहिनों को मान : सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन मान योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे। इससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 27 May 2025 07:55 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस देगी माई-बहिनों को मान : सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन मान योजना लागू की जाएगी। इसके तहत पात्र महिलाओं के खाते में 2500 रुपये प्रति माह भेजे जाएंगे। पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि यह योजना बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी। साथ ही आरोप लगाया कि महिलाओं को सम्मान देने की भाजपा की घोषणा बस जुमला ही रही है। वहीं, कांग्रेस शासित राज्यों में इसे लागू किया जा रहा है। दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार ने 2008 में लाडली योजना शुरू की थी।

उसके बाद कर्नाटक, हिमाचल और झारखंड में कांग्रेस महिलाओं को सम्मान दे रही है। भाजपा ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में घोषणा की, वहां नहीं मिल रही है। दिल्ली में चुनाव के बाद भाजपा मुकर गई। बिहार में 94 लाख गरीब परिवारों को ₹2 लाख देने की बात बेमानी है। आरोप लगाया कि भाजपा-जदयू की नीयत ही ठीक नहीं है। बिहार को विशेष दर्जा पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बैशाखी पर है। नीतीश-नायडु की कृपा पर है। नीतीश कुमार चाहें तो अपनी बात मनवा सकते हैं। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शरबत जहां फातिमा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।