India s Economic Transformation Under PM Modi Arjun Ram Meghwal Highlights Achievements पीएम मोदी के कार्यकाल में गरीबों का हुआ उत्थान : मेघवाल, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsIndia s Economic Transformation Under PM Modi Arjun Ram Meghwal Highlights Achievements

पीएम मोदी के कार्यकाल में गरीबों का हुआ उत्थान : मेघवाल

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पीएम मोदी के 11 वर्षों में गरीबों का उत्थान हुआ है और भारत चौथी आर्थिक शक्ति बना है। उन्होंने बताया कि मोदी के कार्यकाल में योजनाओं का तेजी से...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 10 June 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
पीएम मोदी के कार्यकाल में गरीबों का हुआ उत्थान :  मेघवाल

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश के गरीबों का उत्थान हुआ है। वहीं, भारत दुनिया में चौथी आर्थिक शक्ति बना है। प्रधानमंत्री का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण में समर्पण के लिए जाना जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में योजनाओं को लागू करने की कार्य संस्कृति बदली है। वर्ष 2014 के पहले भी देश में योजनाएं बनती थीं, पर वो धरातल पर शायद ही उतरती थीं। लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था।

वहीं, पीएम मोदी के कार्यकाल में बनी योजनाएं तेज गति से चलती हैं और तय समय में पूरा भी होती हैं। उनकी योजनाओं के केंद्र बिंदु में गरीब होते हैं। उन्होंने 100 से अधिक नीतियां बनायी हैं। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। देश में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी हुई है। वहीं, सड़क, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, पेयजल आदि क्षेत्रों में बड़े पैमामे पर कार्य हुए हैं, जिसका फायदा देश के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले हमारी सोच थी कि काम कैसे होगा, ये नहीं हो पाएगा, ये हो ही नहीं सकता है। वहीं, आज की सोच है कि ये होगा और जरूर होगा, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। पहले हम आयात पर आश्रित थे, आज निर्यात में आगे हैं। आज देश का हर नागरिक बदलते भारत को देख रहा है और अनुभव कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हो रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, लाजवंती झा, मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।