पुनपुन में पांचवें दिन भी श्याम रजक ने लोगों की समस्याएं सुनीं
फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के पुनपुन प्रखंड में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई गांवों का दौरा किया और बिजली बचाने के लिए जागरूकता...

फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के पुनपुन प्रखंड में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक पांचवें दिन गुरुवार को भी ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान वे उनकी परेशानियां और समस्याएं सुनीं। उनके साथ विधान पार्षद रवीन्द्र सिंह व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने प्रखंड की अकौना पंचायत स्थित अकौना, चानेडीह मरांची, वैसा, नुरीचक, नीमा, रसूलपुर, घुड़दौड़, सिसवाचक, जोगापुर और अकौना तथा पोठही पंचायत के गंजपर और जलालपुर गांवों का भ्रमण किया। गांव में बिना वजह घर में जलाए जा रहे बिजली बल्ब को जागरूक कर उन्होंने उसे ऑफ करवाया। इस दौरान उन्होंने गंजपर जलालपुर स्थित स्वर्गीय ईश्वरानन्द सिंह पुनपुन कॉलेज के प्रिंसिपल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। यात्रा में उनके साथ पैक्स अध्यक्ष मंटू कुमार, पूर्व जिला पार्षद अरविंद सिंह, सतगुरु प्रसाद, मनीष कुमार, राकेश रंजन, दिलीप पासवान और धनंजय कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।