JDU President Umesh Singh Kushwaha Slams Tejashwi Yadav s Remarks on Liquor Ban शराब कंपनियों से राजद वसूलता है चंदा: उमेश, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJDU President Umesh Singh Kushwaha Slams Tejashwi Yadav s Remarks on Liquor Ban

शराब कंपनियों से राजद वसूलता है चंदा: उमेश

जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजद की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है और आरोप लगाया कि राजद नेता शराब कंपनियों से चुनावी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 12 April 2025 06:28 PM
share Share
Follow Us on
शराब कंपनियों से राजद वसूलता है चंदा: उमेश

प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजद की कथनी और करनी में गहरा अंतर है। आरोप लगाया कि लोग शराब कंपनियों से गठजोड़ कर चुनावी चंदा बटोरते हैं। उनके द्वारा शराबबंदी कानून पर अनर्गल टिप्पणी करना किसी भी दृष्टिकोण से शोभनीय नहीं है। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि राजद के नेताओं को पहले यह जवाब देना चाहिए कि जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, तो उन्होंने शराब कंपनियों से चुनावी चंदा क्यों और किस नीयत से लिया? श्री कुशवाहा ने कहा कि राजद का यह राजनीतिक पाप केवल नैतिकता का उल्लंघन नहीं, बल्कि बिहार की जनता, विशेष रूप से आधी आबादी के साथ किया गया विश्वासघात है। कहा कि महिलाओं की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लागू की और इसका सबसे अधिक फायदा बिहार की माताओं-बहनों को हुआ है। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने झूठे दावों और आरोपों से बिहार की जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हकीकत किसी से छिपी नहीं रह सकती।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।