Nitish Kumar Attends IAF s Surya Kiran Performance on Veer Kunwar Singh Victory Day मुख्यमंत्री ने जेट विमानों का करतब देखा, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNitish Kumar Attends IAF s Surya Kiran Performance on Veer Kunwar Singh Victory Day

मुख्यमंत्री ने जेट विमानों का करतब देखा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय दिवस पर भारतीय वायु सेना की 'सूर्य किरण एरोबेटिक टीम' के प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने जेट विमानों के करतब...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 23 April 2025 05:15 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री ने जेट विमानों का करतब देखा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय दिवस पर बुधवार को भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने जेट विमानों के करतब देखे और वायु सेना के पदाधिकारियों से बात भी की। सभ्यता द्वार के सामने जेपी गंगा पथ पर बने कार्यक्रम स्थल से भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा किये गये अलग-अलग प्रदर्शन को मुख्यमंत्री लगातार देखते रहे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद राजीव प्रताप रूडी, राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, डॉ. प्रेम कुमार, नीरज कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।