Nitish Kumar Highlights Women s Empowerment in Bihar with 50 Reservation महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं : नीतीश, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNitish Kumar Highlights Women s Empowerment in Bihar with 50 Reservation

महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। बिहार ने पंचायत और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। पुलिस में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 16 March 2025 08:00 PM
share Share
Follow Us on
महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, इससे मुझे काफी प्रसन्नता होती है। हमलोगों ने पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। ऐसा करनेवाला बिहार देश में पहला राज्य बना। मुख्यमंत्री से रविवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में 2023 बैच के बिहार कैडर के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुलाकात की, जिन्हें वह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचायत व नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं समाज में प्रतिनिधित्व करने आगे आ रही हैं। पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। बिहार में जितनी महिलाओं की संख्या पुलिस में है, उतनी देश में कहीं नहीं हैं। राज्य के सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। सरकार नीति बनाती है और उसे क्रियान्वित करने में आईएएस अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों में छह महिलाएं है, यह बहुत खुशी की बात है। आपलोगों ने अपने अनुभव साझा किए, यह सुनकर अच्छा लगा। आपलोग अभी ट्रेनिंग में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी।

इस दौरान प्रशिक्षु पदाधिकारी गरिमा लोहिया, तुषार कुमार, अनिरुद्ध पांडेय, कृतिका मिश्रा, आकांक्षा आनंद, प्रद्युम्न सिंह यादव, अंजलि शर्मा, रोहित कर्दम, शिप्रा विजय कुमार चौधरी एवं नेहा कुमारी ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के संबंध में अनुभव साझा किए। इन दस प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों में छह महिलायें और चार पुरुष हैं। इनमें पांच बिहार के, चार उत्तर प्रदेश और एक राजस्थान के रहने वाले है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्द्र, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि और मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।