दरभंगा में अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार
दरभंगा के कुख्यात अपराधी खगेंद्र नारायण सिंह उर्फ सोनू सिंह को बिहार एसटीएफ ने दरभंगा जिला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। पटोर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान उसे पकड़ा गया। उसके खिलाफ झारखंड और...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 21 Feb 2025 10:10 PM

दरभंगा का अंतरराज्यीय कुख्यात अपराधी खगेंद्र नारायण सिंह उर्फ सोनू सिंह को बिहार एसटीएफ की टीम ने दरभंगा जिला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, पटोर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। वह इसी थाना क्षेत्र के निवासी चंद्रनारायण सिंह का बेटा है। जानकारी के अनुसार, इस अपराधी के विरुद्ध झारखंड एवं बिहार के विभिन्न थानों में हत्या, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।