पालीगंज में आधे ट्राई कलर और स्ट्रीट लाइटें खराब
पालीगंज के सभी बीस वार्डों में आधे से अधिक ट्राई कलर और स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। नगर पंचायत द्वारा चार महीने पहले 950 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन अधिकांश बंद हो गई हैं। नगरवासियों ने...

पालीगंज के सभी बीस वार्डों में आधे से अधिक ट्राई कलर और स्ट्रीट लाइटें खराब है। चार महीना पहले बाजार सहित नगर पंचायत की 400 पोल पर ट्राई कलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। कुछ दिनों तक ट्राई कलर लाइट नगर बाजार की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे स्ट्रीट लाइटें खराब होने लगी। वर्तमान में हालात यह है कि आधे से अधिक ट्राई कलर लाइटें बंद हो चुकी है। यही नहीं, नगर की आधी से अधिक स्ट्रीट लाइटें भी तकनीकी खराबियों के कारण बुझी पड़ी है। इसके कारण नगर क्षेत्र का अधिसंख्य गलियों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। नगर पंचायत कार्यालय से प्राप्त आरटीआई रिपोर्ट के अनुसार नगर बाजार और वार्डों को रोशन करने के लिए 64 लाख 60 हजार रुपए की लागत से 950 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। लेकिन,आधे से अधिक बुझ गई है। जिसके कारण बाजार सहित वार्डों की अधिकांश गलियां शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती है। नगर में अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय के साथ ही नगर पंचायत का कार्यालय भी स्थित है। इसके बावजूद सड़कों और गलियों में शाम होते ही अंधेरे का साम्राज्य कायम हो जाता है। सभी बिजली के खंभों पर एलईडी लाइटें दिखती हैं। लेकिन, उनमें अधिकांश खराब है।
उधर नगरवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से होल्डिंग टैक्स के रूप के मोटी रकम वसूली जा रही है। पर सुविधाएं नदारद है। अभी त्योहारों का मौसम चल रहा है। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं। यदि यही हाल रहा तो त्योहारों में लोगों का उत्साह और उमंग फीका पड़ जाएगा। इस बावत पुछने पर मुख्य नगर पार्षद वीरेंद्र बैठा ने हकीकत को स्वीकारते हुए बताया कि दुर्गापूजा से पहले स्ट्रीट लाइटें के साथ- साथ ट्राई कलर स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।