Women Empowerment through Government Schemes 172 000 Active Participants in Bihar संवाद में महिलाएं अपने रोजगार के अनुभवों को कर रहीं साझा, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsWomen Empowerment through Government Schemes 172 000 Active Participants in Bihar

संवाद में महिलाएं अपने रोजगार के अनुभवों को कर रहीं साझा

महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं रोजगार के अवसरों पर चर्चा कर रही हैं। पटना जिले में 1 लाख 72 हजार महिलाएं सक्रिय हैं। 2550 ग्राम संगठनों में संवाद का आयोजन हो रहा है। महिलाएं पेंशन, उच्च शिक्षा, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 9 May 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
संवाद में महिलाएं अपने रोजगार के अनुभवों को कर रहीं साझा

महिला संवाद में सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ अब महिलाएं एक-दूसरे से अपने रोजगार के बारे में बात कर रही हैं। इसका फायदा है कि एक-दूसरे से प्रेरित होकर महिलाएं रोजगार परक काम कर रही हैं। जिले में महिला संवाद को लेकर एक लाख 72 हजार महिलाएं सक्रिय हैं। जिले के 2550 ग्राम संगठनों में इसका आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को मोकामा प्रखंड में क्रांति ग्राम संगठन में इसका आयोजन किया गया, जिसमें जीविका दीदियों ने एक-दूसरे से रोजगार साझा की। अधिकारियों का कहना है कि अब तक पटना जिले के 21 प्रखंडों में 858 ग्राम संगठनों को जोड़ा है, जिसमें 1 लाख 72 हजार से अधिक महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल हैं।

अभियान का लक्ष्य जिले के सभी 2,550 ग्राम संगठनों तक पहुंचना है। इसके लिए 22 विशेष संवाद रथ 44 स्थानों पर दिन-रात संवाद शृंखला चला रहे हैं। केवल 09 मई को ही 8,650 महिलाएं संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुईं। महिलाएं पेंशन राशि में वृद्धि, गांवों में उच्च शिक्षा संस्थान, स्वरोजगार के अवसर, किशोरियों के लिए सुरक्षित खेल मैदान जैसी महत्वपूर्ण मांगें रख रही हैं। संवाद रथों में आधुनिक एलईडी स्क्रीन, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियां और प्रत्यक्ष संवाद सत्रों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी सहज और प्रभावी ढंग से गांव की महिलाओं तक पहुंचाई जा रही हैं। महिलाएं अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति, नल-जल योजना, और सरकारी ऋण योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रही हैं, जो उनके जीवन को सीधे प्रभावित करती हैं। संवाद कार्यक्रम में बिहार मिलिट्री पुलिस की एक महिला ने अपने आरक्षण अनुभव साझा किया। जीविका से जुड़ी मीरा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने दो गायें खरीदीं और दूध व्यवसाय शुरू कर परिवार को आत्मनिर्भर बनाया। कार्यक्रम में उठाई गई मांगों और सुझावों को एक विशेष टीम की ओर से व्यवस्थित रूप से दर्ज कर जिला प्रशासन और राज्य सरकार तक पहुंचाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।