Police remained sitting in the car prisoner escaped by opening handcuffs Big incident in Sasaram गाड़ी में बैठी रह गई पुलिस, हथकड़ी खोलकर भाग गया कैदी; सासाराम में बड़ा कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Police remained sitting in the car prisoner escaped by opening handcuffs Big incident in Sasaram

गाड़ी में बैठी रह गई पुलिस, हथकड़ी खोलकर भाग गया कैदी; सासाराम में बड़ा कांड

जानकारी के मुताबिक कोर्ट परिसर में पुलिस कागजात तैयार कर रहा था। इसी बीच मौका देखकर एक आरोपित फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस आनन-फानन में फरार आरोपित को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन, हाथ नहीं लग सका। जिसके बाद मामले की सूचना वरीय पुलिस के पदाधिकारी को दी गई।

sandeep हिन्दुस्तान, सासारामFri, 21 March 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on
गाड़ी में बैठी रह गई पुलिस, हथकड़ी खोलकर भाग गया कैदी; सासाराम में बड़ा कांड

सासाराम में पुलिस लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। जब पुलिस जीप में बैठा कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के पास से गुरूवार की देर शाम पुलिस कस्टडी से पॉक्सो एक्ट का एक आरोपित फरार हो गया। बताया जाता है कि कोर्ट परिसर में पुलिस कागजात तैयार कर रहा था। इसी बीच मौका देखकर एक आरोपित फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस आनन-फानन में फरार आरोपित को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन, हाथ नहीं लग सका। जिसके बाद मामले की सूचना वरीय पुलिस के पदाधिकारी को दी गई।

बताया जाता है कि बीते तीन माह से भागलपुर का एक युवक काराकाट क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ बातचीत कर रहा था। इसी बीच मिलने के लिए दो युवक यहां पहुंचे हुए थे। इसी दौरान लड़की के गांव में दोनों युवकों द्वारा लड़की को जबरन भगाने की कोशिश की जा रही थी। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कांड संख्या 171/2025 दर्ज करायी गई। जिसमें शुभम कुमार पिता दिलीप कुमार सिंह औ रघुराज पिता मुनेश्वर मंडल था। दोनों को गिरफ्तार करते हुए आरोपित बनाया गया। जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस कस्टडी में लेकर सासाराम न्यायालय में लाया गया था। जहां न्यायालय में कागजात तैयार करने के बाद मंडल कारा ले जाने की योजना थी। लेकिन इसी बीच पता चला कि कागजात पूरी तरह से दुरूस्त नहीं हैं। अधिकारी द्वारा कगाजात तैयार किया जा रहा था, तभी पुलिस गाड़ी में बैठे पॉक्सो के दोनों आरोपितों में एक रघुराज हथकड़ी निकाल फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। जबकि एक आरोपित को जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:पटना में पुलिस का अपराधियों से एनकाउंटर, कुख्यात सोनू गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
ये भी पढ़ें:चोर-चोर का शोर मचा बिहार पुलिस पर हमला, दारोगा घायल; ईंट-पत्थर की बौछार
ये भी पढ़ें:फिल्मी स्टाइल में रिमांड होम से 4 बाल कैदी फरार, चादर से फांद गए छत

सवाल यह उठ रहा है कि जब पदाधिकारी द्वारा कागजात तैयार किया जा रहा था, तो पुलिस गाड़ी में बैठकर क्या कर रही थी। इसमें कहीं न कहीं पुलिस अथवा सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही है। जब हथकड़ी लगाया गया, तो उसकी चाभी कहां से मिली। आरोपी कैसे हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। हालांकि स्थानीय थाना के सहयोग से काफी खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं इस मामले पर रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने कहा कि पुलिस कस्टडी से फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपित की खोजबीन की जा रही है। पूरी तरह से मामले की जांच की जा रही है। आरोपित कैसे फरार हुआ, उस वक्त गाड़ी में पुलिस थी या नहीं। सभी बिंदुओं पर जांच करायी जा रही है। जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।