Kenganar Police Arrest Two Named Accused in Separate Cases दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsKenganar Police Arrest Two Named Accused in Separate Cases

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

केनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। योगानंद यादव के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जबकि चंदुल कुमार समेत अन्य के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 14 June 2025 03:16 AM
share Share
Follow Us on
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

केनगर, एक संवाददाता। दो अलग-अलग मामले में केनगर पुलिस ने दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि थानाक्षेत्र के झुन्नी कला पंचायत स्थित बालू घाट निवासी स्व. शिवन यादव के पुत्र योगानंद यादव एवं झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के बेगमपुर बिन्द टोली निवासी स्व. शिव जतन महतो के पुत्र चंदुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि योगानंद यादव के विरुद्ध गांव के ही उमेश दास ने कांड संख्या 29/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वहीं आरोपी चंदुल कुमार समेत कुल 6 लोगों के विरुद्ध नाबालिग के अपहरण मामले में कांड संख्या 133/25 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

दोनों गिरफ्तारआरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।