मक्का से इस बार प्रति एकड़ लाख नहीं सवा लाख कमा रहे किसान
-फोटो : 33 : जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत के महतोनगर में रंजीत महतो के मक्का खेत में मक्का कटाई दिवस मनाया गया, जिसमें सैकड़ों

जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत के महतोनगर में रंजीत महतो के मक्का खेत में मक्का कटाई दिवस मनाया गया, जिसमें सैकड़ों किसान शामिल हुए। किसानों में अभय कुमार, उमेश महतो, दिवाकर महतो, बबलू महतो मौजूद रहे। किसान गोष्ठी में क्रोटेवा के जिलास्तरीय अधिकारी अभिजीत झा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मक्का कोसी और सीमांचल के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। किसानों की माली हालत साल दर साल अच्छी होती जा रही है। मक्का फसल का उत्पादन क्षमता बढ़ रहा है। पायनियर मक्का में प्रतिवर्ष नया-नया मक्का वैरायटी आने से उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हो गई है। किसानों को पहले प्रति एकड़ 80 हजार से 1 लाख तक की आमदनी होती है। उपज अधिक होने से इस बार सवा लाख कमाई हो रही है। जलालगढ़ प्रखंड के चंद्रशेखर मंडल ने किसानों को बताया कि किसानों की उन्नति और विकास के लिए पायनियर सालों भर किसानों के बीच रहती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।