Purnia District Sets Ambitious Tree Plantation Target for 2025-26 पूर्णिया में 2025-26 में 5.60 लाख वृक्षारोपण, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia District Sets Ambitious Tree Plantation Target for 2025-26

पूर्णिया में 2025-26 में 5.60 लाख वृक्षारोपण

-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णिया जिला प्रशासन ने वर्ष 2025-26 के लिए एक

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 16 May 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया में 2025-26 में 5.60 लाख वृक्षारोपण

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णिया जिला प्रशासन ने वर्ष 2025-26 के लिए एक महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। आगामी वित्तीय वर्ष में जिले में कुल 5.60 लाख नए पौधे लगाए जाएंगे, जिससे न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि जलवायु परिवर्तन के खतरे को भी कम करने में मदद मिलेगी। इस वृहद वृक्षारोपण अभियान को विभिन्न विभागों और संगठनों के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जाएगा। जिला वन विभाग, जीविका की दीदियों और मनरेगा समेत अन्य स्वयंसेवी संस्थानों की इसमें अहम भूमिका होगी। बता दें कि वृक्षारोपण से न केवल वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि वर्षा चक्र में भी स्थिरता आएगी।

मिट्टी के कटाव को रोकने, जैव विविधता को संरक्षित करने और जीव-जंतुओं के आवास को सुरक्षित करने में भी यह अभियान सहायक सिद्ध होगा। पूर्णिया में चलाया जा रहा यह वृक्षारोपण अभियान न केवल स्थानीय पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह राज्य और देश के लिए भी प्रेरणास्पद मॉडल है। -वृक्षारोपण का विस्तृत खाका: -वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2.55 लाख पौधे जीविका की दीदियों के सहयोग से लगाए जाएंगे, जिससे महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। 1.20 लाख पौधे वन विभाग अपने संसाधनों से मुख्यतः सड़कों, नहरों और नदी किनारों पर लगाएगा। जबकि 1.85 लाख पौधे मनरेगा (मनरेगा योजना) और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से लगाए जाएंगे। -पिछले वर्ष भी हुआ रिकॉर्ड वृक्षारोपण : -वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6.33 लाख पौधारोपण का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इनमें 3.16 लाख वृक्ष जीविका की दीदियों के सहयोग से लगाए गए है । 1.35 लाख वृक्ष वन विभाग द्वारा सड़क, नहर और नदी किनारों पर लगाए गए,जबकि 1.82 लाख पौधे मनरेगा एवं अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से लगाए गए हैं। -बोले अधिकारी : -हमारा लक्ष्य केवल वृक्ष लगाना नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और रखरखाव भी सुनिश्चित करना है। इस बार लगाए जाने वाले पौधों की निगरानी के लिए ग्राम स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी। समाज की भागीदारी इस मिशन को सफल बनाने में सबसे जरूरी है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और पंचायतों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। - राजीव रंजन, जिला वन पदाधिकारी पूर्णिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।