बिजली करंट लगने से युवक की मौत
हरदा के गोआसी पंचायत के विषहरिया गांव में करंट लगने से 25 वर्षीय श्रवण कुमार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह बिजली पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आया। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 10 May 2025 04:42 AM

हरदा। मरंगा थानान्तर्गत गोआसी पंचायत के विषहरिया गांव में करंट लगने से एक युवक का मौत हो गयी। स्थानीय लोगो ने बताया कि बिजली पंखा लगाने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक गोआसी पंचायत के विषहरिया निवासी बिनोद यादव का 25 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार था। इस घटना से गांव में मातम छा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।